logo

8 मार्च को महिला कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगी प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा

6040news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की बैठक प्रदेश कार्यालय में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 8 मार्च को महिला दिवस के कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने बताया कि इस अवसर पर समाज की वैसी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन महिलाओं ने विषम परिस्थितियों में  समाज की सेवा में अपना सराहनीय योगदान दिया है।  

महिलाओं की सूची तैयार की जा रही है 
प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा ऐसी महिलाओं को चिन्हित कर सूची तैयार की जा रही है। जिसमें विभिन्न जिलों की सूची तैयार करने की जिम्मेवारी मोर्चा पदाधिकारियों को दी गई है। रांची के डीपीएस स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में 8 मार्च को कार्यक्रम आयोजित होगा।