logo

बुधवार को विधानसभा का विशेष सत्र, सदन के पटल पर अपना मत रखेगी भाजपा

2362news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
भाजपा के मुख्य सचेतक व बोकारो के विधायक विरंची नारायण ने कहा कि भाजपा विधानसभा के विशेष सत्र में सदन के पटल पर अपनी बात रखेगी। नारायण विधायकदल की बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

नरायण ने आगे कहा
विरंची ने आगे कहा कि सदन में क्या और किस स्वरुप में प्रस्ताव आएगा इसपर पार्टी के विधायक अपना मंतब्य व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में बिहार सहित अन्य प्रदेश के मतदाताओं का आभार प्रकट किया गया जिन्होंने एनडीए की मजबूती केलिये मतदान किया।

चुनाव हारते-हारते जीता यूपीए : विरंची 
विरंची ने कहा कि झारखंड उपचुनाव में विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि यूपीय चुनाव हारते हारते जीता है जबकि एनडीए जीतते जीतते हार गयी है। कहा कि यूपीए जीत को जैसे भी ले लेकिन हेमंन्त सरकार की विफलताओं के मुद्दे समाप्त नही हुए हैं। 

बैठक में ये नेता भी थे शामिल
आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश,नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी, सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, अनंत ओझा,नीरा यादव,रणधीर सिंह,अमर बाउरी, नवीन जायसवाल, भानुप्रताप शाही,आलोक चैरसिया,नारायण दास,अमित मंडल, पुष्पा देवी, किशुन दास, शशिभूषण मेहता, ढुल्लू महतो, इंद्रजीत महतो, राज सिन्हा, कोचे मुंडा, समरी लाल उपस्थित थे।