logo

रूस के राष्ट्रपति पुतिन छोड़ेंगे पद, गर्लफ्रेंड और बेटियों का दबाव

2173news.jpg
द फाॅलोअप टीम, डेस्क
व्लादिमीर पुतिन अगले साल रूस के राष्ट्रपति का पद छोड़ देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 68 साल के पुतिन को पार्किन्स रोग से प्रभावित हैं। उनकी गर्लफ्रेंड एलिना काबाऐवा उन पर इस्तीफे का दबाव डाल रही हैं। पुतिन की बेटियां भी यही चाहती हैं। पुतिन 1999 से पावर में हैं। इस दौरान एक बार वे प्रधानमंत्री भी रहे। संविधान संशोधन के जरिए तीसरी और फिर चैथी बार राष्ट्रपति बने।

परिवार का पड़ रहा है दबाव
पुतिन और उनकी बीमारी के बारे में खुलासा ब्रिटिश अखबार ‘द सन’ ने अपनी रिपोर्ट में किया है। अखबार से बातचीत में रूस की पॉलिटिकल एनालिस्ट वेलेरी सोलोवेई ने कहा- पुतिन पर उनकी 37 साल की गर्लफ्रेंड और अपनी दो बेटियों का दबाव है कि वे इस्तीफा दे दें। वेलेरी ने कहा-पुतिन पर परिवार का काफी प्रभाव है। परिवार की वजह से ही वो जनवरी में पद छोड़ने का ऐलान करने पर विचार कर रहे हैं।

किस बीमारी से पुतिन है प्रभावित?
पुतिन पार्किन्स रोग से पीड़ित हैं। फिलहाल दुनिया में इस बीमारी से करीब 62 लाख लोग पीड़ित हैं। हर साल इस बीमारी के चलते करीब एक लाख लोगों की मौत हो जाती है। इस बीमारी में रोगी के शरीर में कंपकंपी और कठोरता आ जाती है। इससे उसे चलने और बैलेंस बनाने में दिक्कत होती है। अकसर वो लिख भी नहीं पाता। इसका असर मानसिक तौर पर भी होता है।

पुतिन का परिचय 
पुतिन का जन्म 1952 में सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ था। उन्होंने लॉ में ग्रेजुएशन किया। खुफिया एजेंसी केजीबी में शामिल हुए। पुतिन हर तरह के हथियार चलाने के साथ ब्लैक बेल्ट हैं। 1999 में जब बोरिस येल्तसिन ने इस्तीफा दिया तो कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। 2000 में चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बने। 2004 में दूसरी बार चुनाव जीता। संविधान के मुताबिक, तीसरी बार राष्ट्रपति नहीं बन सकते थे। इसलिए, प्रधानमंत्री बन गए। संविधान संशोधन कराया। पुतिन 2012 से रूस के लगातार राष्ट्रपति हैं।