logo

पिठोरिया में मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

2583news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखण्ड सहित देशभर में दुष्कर्म की घटना दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। दुष्कर्म का ताजा मामला राजधानी रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र का है। यहां आरोपी ने गांव के ही एक मूक-बधिर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही महतो मुंडा (21) नामक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पिठोरिया थाना में शिकायत दर्ज करायी है।

पीड़िता की चाची ने जानकारी दी
दर्ज शिकायत में पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि 16 नवम्बर को अचानक घर से गायब हो जाती है। इसके बाद परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी। उसके बाद नाबालिग के परिजनों ने पीड़िता को अपनी चाची के साथ आते देखा। परिजनों के अनुसार पीड़िता बहुत डरी-सहमी हुई लग रही थी। इसके बाद पीड़िता की चाची ने ही परिजनों को बताया कि उसने इशारे से बताया है कि गांव के ही महतो मुंडा नामक युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाया है। 

एक दिन बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया
परिजनों के अनुसार सोमवार को अधिक रात होने के कारण पीड़िता का परिवार थाने नहीं आ सका था।  इसके बाद उन्होंने मंगलवार को थाना में आकर शिकायत दर्ज करायी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पिठौरिया थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।