logo

रांची को मिली ठण्ड से थोड़ी राहत , न्यूनतम पारा 9 से 13 डिग्री के बीच रहने के आसार

4176news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, रांची 
झारखंड में पिछले कई दिनों से मौसम के तापमान में बहुत उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी ठण्ड और शीतलहरी लोगों को परेशान कर रही है तो कभी मीठी धुप इस ठण्ड से राहत का एहसास करा रही है। बात की जाये राजधानी रांची की तो यहाँ पिछले दो-तीन दिनों में ठण्ड ने कोहराम मचा रखा था, शाम होते ही शीतलहरी और कनकनी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी हालाँकि तीन दिन से पड़ रही इस ठंड से थोड़ी राहत रविवार को मिली। रांची के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम 7.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। जबकि, शनिवार को अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

ये भी पढ़ें......

कोहरे की चपेट में रहेगी रांची 
मौसम विज्ञान के अनुसार अगले 4 दिन रांची की सुबह कोहरे के बीच होगी। पर दिन में आसमान साफ रहेगा। एक-दो दिन आसमान में कुछ बादल भी छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं हैं। 21 जनवरी तक रांची का अधिकतम तापमान 25 से 24 डिग्री और न्यूनतम 9 से 13 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।