logo

फ्रांस सरकार के खिलाफ रांची में प्रदर्शन

2544news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
फ्रांस में इस्लाम विरोधी कार्टून छपने के बाद झारखंड के मुस्लिम समुदायों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनके बीच नाराजगी देखी जा रही है। फ्रांस को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में रांची में भी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के खिलाफ गुस्सा देखा गया। रांची में भी इदारे सरिया की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया है। इदारा प्रमुख कुतुबुद्दीन रिजवी ने कहा कि फ्रांस की इस हरकत से पूरे देश में आपसी सौहार्द खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को फ्रांस के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।

मुहम्मद साहब के विवादित कार्टून पर हो रहे प्रदर्शन - 
फ्रांस के पत्रिका द्वारा मुहम्मद साहब के विवादित कार्टून के बाद कई देशों में इस तरह के प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच भारत के कई मुस्लिम समुदाय के द्वारा भी प्रदर्शन किए जा रहे हैं। रांची में भी पहले कई बार प्रदर्शन किए गए हैं।