logo

भारतीय संविधान दिवस पर एनएसएस ने किया कार्यक्रम का आयोजन

2824news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
रांची विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा भारतीय संविधान दिवस के अवसर पे शपथ, जागरूकता रैली, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में विवि के कुलपति प्रो. रमेश पांडेय उपस्थित रहे। 

प्रो. पांडेय ने कहा
इस अवसर पे अपने संबोधन में प्रोफेसर रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य का विस्तार से जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा होती है।उन्होंने उपस्थित एन एस एस के स्वयंसेवकों से भारतीय संविधान का सम्मान करते हुए अपने मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य का पालन करने का आह्वान किया।

प्रतिकुलपति ने कहा 
इस अवसर पे रांची विश्वविद्यालय की प्रतिकुलपति प्रोफेसर कामिनी कुमार ने कहा कि सभी को भारतीय संविधान की प्रस्तावना को निश्चित पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है एवं हमें इसका सदैव आदर करनी चाहिए।कुलपति महोदय ने 11.00 बजे कार्यक्रम में उपस्थित सभी को संविधान की प्रस्तावना का शपथ कराया।