logo

मजदूर संगठनों का 26 नवंबर को राष्ट्रव्यापी आंदोलन, 27 नवंबर को किसान सड़कों पर उतरेंगे

2617news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व सांसद और राज्य सचिव भुनेश्वर प्रसाद मेहता 26 नवंबर को होनेवाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन की जानकारी दी। मजदूर संगठन और बैंक, एलआईसी, रेलवे ने भी हड़ताल में शामिल होने की बात  कही है, जिसमें लाखों लोग शामिल होंगे। इसके अलावा 27 नवंबर को किसान विधेयक को लेकर किसान सड़कों पर उतरेंगे। 400 से अधिक किसान संगठन आंदोलन करने आगे आए हैं। दिल्ली और अन्य राज्यों में तमाम मुख्यालयों में आंदोलन किया जाएगा और राजभवन के सामने धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।

'बिहार में वामदलों का प्रदर्शन संतोषजनक'
भाकपा नेता ने कहा कि जिस प्रकार से मजदूरों के अधिकारों का हनन हो रहा है और कोरोना की आड़ में मजदूरों और श्रमिकों की नौकरियां छीनी गई हैं। इन सब को देखते हुए वामदल 26 नवंबर की हड़ताल और 27 नवंबर के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करता है। उन्होंने बिहार चुनाव में लेफ्ट पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को अच्छा संकेत बताया और पार्टी का भविष्य निर्धारित करने की बात कही, लेकिन कुछ सीटों पर एनडीए गठबंधन के ईवीएम में गड़बड़ियों पर सवाल उठाए, जिसमें चुनाव आयोग में शिकायत करने की भी बात कही।