logo

राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हरि किंडो की कुएं में डूबने से मौत, पुलिस तहकीकात में जुटी

2653news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
राजधानी में अहले सुबह राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हरि किंडो की मौत से सनसनी फैल गई। किसी को सहसा यकीन नहीं हुआ कि कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस इस मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही उसकी मौत की गुत्थी सुलझेगी। लेकिन उनकी मौत से खेल जगत को गहरा आघात जरूर लगा है।  

स्तब्ध करनेवाली मौत 
रांची जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हरि किंडो की मृत्यु कुएं में डूबने से हो गयी है। फिलहाल परिजनों की ओर से इस मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है कि कुएं में डूबने से उनकी मृत्यु कैसे हुई। उसकी मौत की खबर जैसे ही खेल जगत से जुड़े लोगों को मिली, तो सभी स्तब्ध रह गए।

खेल जगत में शोक में डूबा
हमेशा बेहतर प्रदर्शन करनेवाली हरि किंडो कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी है। अचानक इस तरीके से उनकी मृत्यु हो जाने से खेल जगत में शोक की लहर है। मामले को लेकर स्थानीय पुलिस की ओर से जांच भी की जा रही है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा।