logo

मौलाना वली रहमानी की नमाज़-ए-जनाज़ा कल मुंगेर में होगी

7103news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना: 
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव, इमारत शरीया बिहार-झारखंड-बिहार-ओड़ीसा के अमीर और खानाकाह रहमानिया मुंगेर के सज्जादानशीं मौलाना वली रहमानी की नमाज़-ए-जनाज़ा मुंगेर में कल रविवार 11 बजे दिन में होगी। पारस से उनका जनाज़ा निकल चुका है। बिहार सरकार की तरफ से मुंगेर तक स्कॉट मुहैया कराया गया है। 



इलाज के दौरान इंतकाल 
द फॉलोअप ने थोड़ी देर पहले ही बताया था आज दोपहर करीब पौने 3 बजे पारस में इलाज के दौरान उनका इंतकाल हो गया था। गुरुवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर पटना के पारस हॉस्पि टल में दाखिल कराया गया था। वो कोराना पॉजिटिव थे। वली रहमानी के जनाजे के साथ छोटे बेटे फ़हद रहमानी हैं। बड़े बेटा फ़ैसल रहमानी अमेरिका में हैं। वो भी वहां से रवाना हो चुके हैं। मगर समय नहीं रहने की वजह से नमाज़-ए-जनाज़ा में शामिल नहीं हो सकेंगे।



आख़िरी दीदार के लिए पहुंची भीड़
पारस में राज्यसभा के सदस्य अशफ़ाक़ करीम, अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक, नेहाल उद्दिन अहमद, नाज़िम मौलाना शिब्ली क़ासमी, पूर्व नाज़िम अनीस उर रहमान क़ासमी, ख़ालिद अनवर, इज़हार अहमद, रेयाज अहमद, शुमायल अहमद, इम्तेयाज करीमी समेत हजारों लोग पहुंचे।