logo

मॉडल रेप कांड: भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी बोले, सीएम पद से अविलंब इस्तीफा दें हेमंत सोरेन

3439news.jpg
द फॉलोअप टीम दुमका
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि मुंबई मॉडल के आरोप में दम है। आरोप मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन पर लगाया गया है। नैतिकता यही है कि उन्हें अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। बाबूलाल शनिवार को दुमका में मीडिया से रूबरू थे। उन्‍होंने बताया कि 21 अक्टूबर,2013 में मुंबई की उस मॉडल पीड़िता ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दाखिल कर के हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया था। जिसमें मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में 5 सितंबर 2013 को उनके साथ रेप करने की शिकायत की गई थी। हेमंत को अपने पद से अविलम्ब इस्तीफा देकर पूरे मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए। 

इतिहास में ऐसी पहली घटना
बाबूलाल ने कहा कि यह भारत के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब सत्ता पर आसीन एक मुख्यमंत्री के पर रेप के आरोप लगे हैं। 2013 में जिस वक्त हेमंत सोरेन पर आरोप लगा था तब भी वह मुख्यमंत्री थे और आज भी वह मुख्यमंत्री हैं। उन पर वर्ष 2013 में लगा रेप का आरोप आज भी यथावत है।

ये भी पढ़ें.......

मॉडल को जान से मारने की हुई कोशिश
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केस में एक नया मोड़ तब आया जब 8 अगस्त 2020 को गुजरात जाते समय उस मॉडल का कार से एक्सीडेंट हो गया। उसके बाद उसको यह लगने लगा कि 4 लोग उसका हमेशा पीछा कर रहे हैं। उसने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में 8 दिसंबर,2020 को दिए गए अपने आवेदन में जान की गुहार लगाई है। अपने लिए सुरक्षा भी मांगी है।