logo

झामुमो की असलियत को विधायक सीता सोरेन ने किया बयान - भाजपा

14327news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची
सत्ताधारी दल की विधायक के द्वारा झामुमो के वर्तमान नेतृत्व को बेईमान और दलाल कहना सत्ताधारी दल के मुंह पर करारा तमाचा है। ये कहना है भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का। इसके साथ ही झामुमो की वरिष्ठ विधायक और गुरुजी की पुत्रवधू सीता सोरेन के द्वारा ट्वीट कर अपने पार्टी के वर्तमान नेतृत्व को दलाल और बेईमान बताने को सच को स्वीकारने की हिम्मत करने वाली घटना बताया है। प्रतुल ने कहा कि भाजपा लम्बे समय से कह रही थी कि वर्तमान सरकार में दलाली और भ्रष्टाचार चरम पर है। आज सत्ताधारी दल के वरिष्ठ विधायक ने भी इस बात पर मुहर लगा दी।

सच सुनकर हैरान ना हो झामुमो
प्रतुल ने कहा कि सीता सोरेन ने बिल्कुल सही कहा है कि जल जंगल और जमीन को बचाने का नारा देने वाली पार्टी आज खुद उन्हीं चीजों के समूल विनाश पर लगी है। प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने ऊपर और अपने पार्टी के ऊपर लगे जवाब पर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए, साथ ही कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार चरम पर है। अवैध खनन और अवैध कारोबार ने सारी सीमाएं तोड़ दी हैं और अब तो सत्ताधारी दल की विधायक भी इस बात को स्वीकार रहे हैं।


इस सरकार में बढ़ा है अपराध
प्रतुल शाहदेव ने कहा इस सरकार में ह'त्या और महिलाओं पर अत्या'चार भी चरम पर है। सत्ताधारी गठबंधन अवैध वसूली में लगा है। उन्होंने कहा कि अगर झामुमो नेतृत्व सीता सोरेन जी की बात पर चुप्पी साध लेता है तो इसका मतलब साफ है कि वह भी सीता सोरेन जी के द्वारा लगाए गए आरोपों से सहमत हैं।