द फाॅलोअप टीम, चाईबासा
जिला के कुमारडुंगी प्रखंड स्थित टांगर गांव में चट्टान के उपर रखा लगभग 110 क्विंटल धान जलकर राख हो गया। किसान ब्रजभूषण पूरती और भीमशेन बारीक ने बताया की चट्टान में लगभग 25 किसानों का धान रखा था, जो लगभग 8 सौ क्विंटल था। धान के एक किनारे से आग लग गई थी, जिससे किसानों भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बड़ी मात्रा में रखा था धान, भूसे में लगी आग से नुकसान
ग्रामीणों ने बताया की दो दिन पहले धान के बगल में भूसा में आग लगाई गई थी, उसी से हवा के कारण धान में आग लग गई। जिस वक्त आग लगी उस समय कुछ लोग कुमारडुंगी बाजार तो कुछ लोग धान काटने खेत गए थे। आग लगने के दस मिनट बाद इसकी खबर गांव के ही एक किसान ने दी। खबर सुनकर खेतों और बाजारों से लोग दौड़कर धान रखे चट्टान के पास पहुंचे। जब तक वहां पहुंचते तब तक भीषण आग लग चुकी थी।