logo

शादी से पहले दुल्हन का अपहरण, दूल्हा करता रह गया इंतजार

शादी से पहले दुल्हन का अपहरण, दूल्हा करता रह गया इंतजार
द फाॅलोअप टीम, दौसा 
जिले में एक शादी के दौरान दुल्हन का अपहरण कर लिया गया। शादी को लेकर दरवाजे पर दूल्हा और बाराती पहुंचे, कुछ देर में जयमाला होने वाला था, लेकिन अचानक पता चला की दुल्हन का किसाी ने अपहरण कर लिया। इसके बाद सन्नाटा पसर गया।

शादी में हड़कंप
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि राजस्थान, दौसा चांदसेन की रहने वाली युवती की शादी से पहले अपहरण हो जाने के कारण हड़कंप मच गया। दूल्हा और पूरे बाराती इंतजार करते रह गए, लेकिन पूरी रात गुजर गई, दुल्हन का कोई पता नहीं चल पाया। जिससे उदास होकर आधे बाराती सुबह निकल गए। बताया जा रहा है कि दूल्हा, दुल्हन के आनेे की उम्मीद में दूसरे दिन भी बैठा रहा।  

पड़ोस में रहने वाले युवक पर मामला दर्ज
इस घटना के बाद अपहरण का शक लड़की के परिजनों ने पड़ोस के रहने वाले युवक पर जताया है। दुल्हन के पिता बाबूलाल महावर चांदसेन ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी चंदा महावर की शादी थी। जिसे पड़ोस में रहने वाला युवक लोकेश गुर्जर और उसका साथी अपहरण कर भगा ले गए। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।