logo

झारखंड कोरोना अपडेट : 24 घंटे में मिले 137 संक्रमित, 272 हुए ठीक

2727news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। अभी कोरोना का आंकड़ा 1,07,332  है। पिछले 24 घंटे में झारखंड में 137 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इधर, राज्य में कोरोना संक्रमण से 5 लोगों की मौत भी हुई। इसमें रांची से 2 जबकि बोकारो, धनबाद और हजारीबाग से 1-1 मरीज शामिल है।हालांकि रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों से 272 मरीज ठीक हुए। इसमें रांची के 129  मरीज शामिल है। अब तक राज्य में 99074 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें से 2429 एक्टिव संक्रमित मरीज हैं।

कहां कितने मिले मरीज
बोकारो से 7, देवघर से 5, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 5, गढ़वा से 12, गिरिडीह से 2, गोड्‌डा से 6, हजारीबाग से 4, जामताड़ा से 2, कोडरमा से 1, पलामू से 4, रामगढ़ से 4, रांची से 77, सरायकेला से 3 और पश्चिमी सिंहभूम से 2 मरीज मिले हैं।