logo

न तो कोई नया टैक्स और न ही पुराने कर में वृद्धि, शानदार बजट : इरफान अंसारी

5965news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड सरकार द्वारा 91270 करोड़ रुपए का बजट को अब तक का सबसे अच्छा बजट करार दिया है। कहा कि बजट में न तो कोई नया टैक्स लगाया न ही पुराने कर में वृद्धि की है। यह बजट मजदूरों,  किसानों और गरीबों के हित के लिए पेश किया गया। इस बजट में सभी वर्गों के विकास पर जोर दिया गया है।

झारखंड का अब तक का सबसे बेहतर बजट
उन्होंंने कहा कि सरकार ने कोरोना काल से उबरने के बाद इतना अच्छाा बजट पेश किया है, भाजपा ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। भजपाके लोग विकास में हमेशा से बाधक रहे हैं और यह कभी नहीं चाहते कि झारखंड का विकास हो। इन्हें यहां के गरीब गुरबा से कोई मतलब नहीं। आज भाजपा वाले ने सदन में जो हंगामा किया और खुद से बजट पेश किया वह निंदनीय है। शर्मसार करने वाला है। भाजपा वालों को समझना चाहिए कि पूरा देश हम लोगों को देखता है और अगर विपक्ष ऐसी हरकतें करेगा तो समाज में कैसा संदेश जाएगा। मैं कहना चाहता हूं कि राजनीति में यह परिपाटी सही नहीं है। फिर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने राज्‍य के सभी वर्गों को ख्याल रखते हुए एक ऐसा बजट पेश किया जो जनता के हित के लिए होगा और हमें पूरा भरोसा है कि बजट का सारा पैसा जनता के विकास के लिए खर्च होगा जो आने वाले समय में यहां के लोगों को बखूबी दिखेगा।