logo

विक्षिप्त महिला ने रेलवे ब्रिज से लगाई छलांग, घायलावस्था में रिम्स में भर्ती कराया गया

2669news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में छठ की सुबह रेलवे ब्रिज से एक 35 वर्षीय महिला ने छलांग लगा दी। शुक्र है कि छलांग लगाने के बाद भी महिला जीवित है और घायलावस्था में रिम्स में भर्ती है। बताया गया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उसे घूमते-फिरते देखा जाता है।

महिला को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया 
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुबह उसे रेलवे के 108 नंबर पोल की ओर ब्रिज की तरफ जाते देखा गया था। शौच करने गए कुछ स्थानीय लोगों ने उसे देखा कि ब्रिज में चढ़कर कोई छलांग लगाने की कोशिश कर रहा है। जब तक कोई बचाने पहुंच पाता, तब तक उसने छलांग लगा दी। टाटीसिलवे पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर उनकी टीम मौके पर पहुंची। जहां उक्त महिला को जीवित देखा गया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस से महिला को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। 

ये भी पढ़ें.......

महिला के शरीर में कई जगह आयी है चोट
पुलिस ने बताया कि उक्त महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह कई बार पूर्व में भी इस तरह की हरकत करने की सूचना मिली है। इधर, सुबह करीब साढ़े 5 बजे महिला को रिम्स के इमरजेंसी में भर्ती किया गया, जहां प्रारंभिक जांच में शरीर में कई जगह गिरने के बाद चोट के निशान पाए गए। डॉक्टरों ने बताया कि महिला को अधिक चोट नहीं आयी है। किसी हिस्से में हड्डी में माइनर क्रैक है, जल्द ठीक हो जाएगी।