logo

छठ घाटों की साफ-सफाई की तैयारी के मद्देनजर नगर आयुक्त ने सुपरवाइजरों को दिए दिशा-निर्देश

2464news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
महापर्व छठ के मद्देनजर रांची नगर निगम शहर के छठ घाटों की साफ-सफाई में लग गया है। नगर निगम के सभी सुपरवाइजरों को नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने स्पष्ट हिदायत दी है कि वे अपने इलाकों के छठ घाटों में सफाई की व्यवस्था का मुकम्मल इंतजाम करने को कहा है। सुपरवाइजरों से कहा गया है कि अगर किसी तालाब में सफाई या किसी अन्य चीजों की कमी हुई और मामले की शिकायत आई तो सुपरवाइजरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

लाल निशान लगाकर हो रही सफाई 
सफाईकर्मियों ने नगर आयुक्त को बताया है कि छठ से पूर्व सभी तालाबों और छठ घाटों की साफ-सफाई का काम पूरा हो गया है। साफ-सफाई का काम पूरा होने पर नगर आयुक्त ने सभी सुपरवाइजरों को छठ घाटों का जायजा लेने को कहा है। अब सुपरवाइजर सभी छठ घाटों का निरीक्षण करेंगे और इसके बाद अगर कहीं साफ-सफाई की कमी दिखी, तो उसे पूरा कराएंगे। साथ ही तालाबों में लाल निशान लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यह लाल निशान उस दिन लगाएंगे, जिस दिन सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। लाल निशान लगाने का मतलब होगा कि इसके आगे गहराई है और श्रद्धालु इससे आगे नहीं बढ़ें।

गोताखोरी की तैनाती रहेगी
शहर के जिन तालाबों के किनारे छठ पूजा होती है, वहां नगर निगम ने तालाबों के किनारे गोताखोर भी तैनात रखने का फैसला किया है। राजधानी में करम टोली तालाब, डोरंडा बटन तालाब, बैटरी तालाब, बड़ा तालाब, कांके डैम, हटिया डैम आदि के आसपास छठ पूजा की जाती है।
सीएस राज्यपाल से मिले
आस्था पर्व छठ पर गुरुवार को झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने लोक आस्था छठ महापर्व को लेकर जल्द गाइडलाइन जारी करने आग्रह किया और छठ को लेकर गाइडलाइन पर विशेष छूट देने का भी आग्रह किया।