logo

झारखण्ड के फ्रीलांस पत्रकार मो. असगर को लाडली मीडिया एवं विज्ञापन अवार्ड 2020 से किया गया सम्मानित

2652news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
पापुलेशन फर्स्ट द्वारा आयोजित जेंडर संवेदनशीलता पर दिया जाने वाला राष्ट्रीय ‘लाडली मीडिया एवं विज्ञापन अवार्ड 2020’ से झारखंड के पत्रकार मो. असगर खान (Md. Asghar Khan) को सम्मानित किया गया है. इस अवार्ड के लिए मो. असगर खान की दो अलग अलग स्टोरी का चयन किया गया था. जो उन्होंने न्यूजलॉन्ड्री डॉट कॉम हिंदी और बीबीसी हिंदी डॉट कॉम लिए 2018 व 2019 में की थी. 



दो स्टोरी के लिए मो. असगर को मिला अवार्ड 
मो. असगर खान झारखंड बेस्ड फ्रीलांसर (स्वतंत्र) पत्रकार हैं. मो. असगर खान को उनकी स्टोरी ‘ब्लात्कार के बाद जन्मी बच्ची की किमत 15?’,  को इंवेस्टीगेटिव स्टोरी और ‘बैटरी वाली गाड़ी के जरिए जीविका तलाशतीं तीन महिलाएं’,  फिचर स्टोरी के कैटेगरी में अवार्ड दिया गया है. देश के अलग अलग राज्यों से दस भाषाओं में 93 मीडियाकर्मियों को ‘लाडली मीडिया एवं विज्ञापन आवार्ड 2020’ से सम्मानित किया गया है. कार्यक्रम का आयोजन यूएनएफपीए के सहयोग से किया गया.



कोरोना वायरस को देखते हुए कार्यक्रम का आयोजन 20 नवंबर 2020 को मुंबई से ऑनलाइन किया है.

इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, मैं उम्मीद करती हूं कि मीडिया ऐसा वातावरण बनाएगा जिससे महिलाएं प्रोत्साहित होंगी. और मीडिया उस मानसिकता को बदलने भी सहायक साबित होगा जहां लड़की‘परायी और लड़का अपना है’, जैसी सोच है. महिलाओं के लिए जो कानून हैं वो सही से लागू हो उसमें भी मीडिया की जरूरत है. यह तभी होगा जब मानसिकता बदलेगी और मीडिया इस तरह की रिपोर्ट से और अभियान से इस मानसिकता को बदल सकता है.”