logo

झारखंड में अब 92 एकलव्य आवासीय विद्यालय आदिवासी इलाकों में फैलाएंगे शिक्षा का उजियारा

4783news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, रांची:
केंद्र सरकार के बजट में इस बार झारखंड के लिए भले बहुत कुछ नहीं मिला हो। लेकिन आदिवासी बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए 69 नए एकलव्य आवासीय विद्यालाय खोलने का एलान जरूर है। अब राज्य में 92 में ऐसे विद्यालय संचालित होने लगेंगे। वर्तमान में 7 एकलव्य विद्यालय संचालित हैं।  झारखंड में एकलव्य स्कूल खुलने के बाद  हर विद्यालय में 480 छात्र शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। बजट में इस सत्र में देशभर में 750 एकलव्य मॉडल विद्यालय आदिवासी इलाकों में खोले जाने की योजना है।

अफसर बनना चाहता है दिलीप 
तमाड़ के एकलव्य विद्यालय के 12वीं साइंस के छात्र दिलीप बेसरा की तमन्ना  सिविल सर्विसेज या डिफेंस में अफसर बनने की है। कहते हैं कि एकलव्य विद्यालय इनके लिए एक सूरज किरण की तरह है।  दिलीप ने एकलव्य विद्यालय में 8वीं में दाखिला लिया। 10वीं बोर्ड में 94% से ज्यादा अंक हासिल किया।

पांच एजेंसियां बनाएंगी स्कूल
आदिवासी कल्याण आयुक्त हर्ष मंगला ने बताया कि केंद्र सरकार की पांच एजेंसियां स्कूलों का निर्माण करेंगी। इस स्कूलों को सरकार अपने नियंत्रण में चलाएगी। नए 69 एकलव्य स्कू्लों के जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। स्कूलों के संचालन के लिए एजेंसी का भी चयन कर लिया गया है।

झारखंड में अभी संचालित हो रहे 7 स्कूल
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सलगाडीह, तमाड़ रांची, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, काठीजोरिया दुमका, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, तोरसिंदुरी चाईबासा, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, बसिया गुमला, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, कुंजरा लोहरदगा, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, भोगनाडीह बरहेट, साहिबगंज, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सुंदरपहाड़ी।