logo

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो बिलकुल स्वस्थ, जल्द घर लौटेंगे टाइगर

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो बिलकुल स्वस्थ, जल्द घर लौटेंगे टाइगर
द फॉलोअप टीम, रांची 
झारखण्ड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो काफी महीनो से बीमार चल रहे थे। वो कोरोना संक्रमित थे इसी दौरान उनका लंग्स संक्रमित हो गया था। पहले उनका इलाज रांची के मेडिका में चला उसके बाद जब बिमारी काफी बढ़ गयी थी तो उन्हें विशेष विमान से चेन्नई के महात्मा गांधी मेडिकल कालेज एंड रिसर्च सेंटर ले जाया गया जहां पर उनका इलाज चला और अब वो बिल्कुल स्वस्थ हो गए हैं। एमजीएम के डॉक्टरों ने उन्हें नया जीवन दिया है। उनके चाहने वाले  फिर से अपने टाइगर (जगरनाथ महतो) को उसी अंदाज में काम करते देखना चाहते हैं। यह जानकारी रविवार को शिक्षा मंत्री की पत्नी बेबी देवी ने दी है।  

ठण्ड कम होते ही घर लौटेंगे मंत्री 
जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी ने कहा कि झारखंड में अभी बहुत ठंड है। ठंड जैसे ही कम होती है शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो घर लौटेंगे।  डॉक्टरों के अनुसार अब वे पूरी तरह से ठीक हैं, लेकिन झारखंड सरकार व स्वजनों ने उन्हें कुछ और दिन आराम करने के लिए कहा है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कहा है कि जब तक ठंड में थोड़ी कमी न हो जाए तब तक वे चेन्नई में ही आराम करें। वहां का मौसम थोड़ा गर्म है, जिसका उन्हें फायदा मिल रहा है।