logo

लोको शेड में क्रेन का सीलिंग टूटा, रेल कर्मी की मौत

3625news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर
जमशेदपुर में आज सुबह-सुबह उस वक्त लोको शेड में अफरा–तफरी मच गई, जब क्रेन का सीलिंग टूट गया। कर्मी भागने लगे। टाटानगर रेलवे लोको शेड में में हुए इस हादसे में रेलवे कर्मचारी विनोद महतो की मौत हो गई। क्रेन का सीलिंग टूटने से ट्रेन का चक्का विनोद महतो पर गिर गया। वे चक्के के नीचे दब गए। क्रेन से चक्का शिफ्ट किया जा रहा था और इसी दौरान हादसा हुआ। मृतक परसुडीह थाना अंतर्गत प्रमोदनगर के रहने वाले थे। घटनास्थल पर गंभीर रूप से जख्मी कर्मी को अन्य कर्मचारियों ने इलाज के लिए रेलवे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ईएलएस डिपार्टमेंट के कर्मी थे। खबर सुनकर रेलवे अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

ये भी पढ़ें.....

हादसा है या लापरवाही
इस घटना के बाद से रेल कर्मियों में काफी आक्रोश है।संघ के सदस्यों ने कहा कि कई बार पुराने हो चुके सामाान के बारे में अधिकारियों को बताया गया लेकिन ना तो वे इस पर ध्यान देते है, और ना ही  कर्मियों की सुरक्षा की चिंता उन्हे है।