logo

26 साल पहले मरे व्यक्ति का प्रमाण पत्र नहीं बनाने पर पार्षद से मारपीट

4363news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 की पार्षद पूनम देवी के साथ कुछ लोगो ने मारपीट की है, जिससे वो घायल हो गयीं हैं। पार्षद ने नामकुम थाना में मामला दर्ज करवाया है। डिप्टी मेयर ने घटना की निंदा की है।     

ये भी पढ़ें.......

क्यों हुई मारपीट 
पार्षद ने बताया है कि कुछ व्यक्ति अपने मृत परिजन का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आये थे। परिजन ने बताया कि व्यक्ति की मृत्यु 1994 में हुई थी। इस पर पार्षद ने शपथ पत्र लाने को कहा। जब परिजन शपथ पत्र लेकर आये तो पार्षद ने लिखा कि शपथ पत्र के आलोक में मृत्यु प्रमाण पत्र देने की वह अनुशंसा करती हैं। लेकिन परिजनों का कहना था कि पार्षद सीधे लिखें कि उनके परिजन की मृत्यु घऱ पर हुई है। पार्षद ने जब ऐसा नहीं किया तो परिजन  उसके साथ मारपीट पर उतर आये। जिसमें उनको काफी चोट भी आयी है। इस मामले  को लेकर डिप्टी मेयर ने घोर निंदा की है। पार्षद ने इस मामले को लेकर नामकुम थाना में मामला दर्ज करवाया है।