logo

रेलवे में बंपर बहाली, 15 साल के कैंडिडेट भी कर सकते हैं आवेदन

2048news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने साल 2020-2021 के लिए अपरेंटिस के पद पर भर्ती को लेकर एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक अभ्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की यह ऑनलाइन प्रक्रिया 2 नवंबर से 1 दिसंबर 2020 तक जारी रहेगी। 

413 पदों के लिए अधिसूचना
जारी अधिसूचना में कुल 413 पदों पर आवेदन आमंत्रित किया गया है। उम्मीदवार रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट https://apprenticeshipindia.org पर जाकर आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरण चेक कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों के लिए छूट का प्रावधान किया गया है।

किस पदों पर कितनी सीटें 
इस भर्ती प्रक्रिया से वेल्डर के 50 पद, टर्नर के 23 पद, फिटर के 50 पद, इलेक्ट्रीशियन के 50 पद, स्टेनोग्राफर अंग्रेजी के 2 पद, स्टेनोग्राफर हिंदी के 2 पद, हेल्थ एंड सेनिटरी के 2 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के 8 पद, मशीनिस्ट के 10 पद, मैकेनिकल डीजल के 15 पद, मैकेनिकल रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर के 10 पद, मैकेनिकल ऑटो इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के 30 पद, वैगन रिपेयर शॉप, रायपुर, फिटर के 69 पद, वेल्डर के 69 पद, मशीनिस्ट के 4 पद, इलेक्ट्रीशियन के 9 पद, मोटर मैकेनिक के 3 पद, टर्नर के 2 पद, स्टेनोग्राफर (हिंदी) के 1 पद, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) का 1 पद भरा जाना है।

अभ्यार्थियों को इन चीजों की पड़ेगी जरूरत 
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को की https://apprenticeshipindia.org  साइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवार को सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। उम्मीदवार का चयन मैरिट के आधार पर किया जाएगा। 10वीं और आईटीआई में आए अंकों के आधार पर उम्मीदवार का मैरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा। उम्मीदवार को 10वीं या समकक्ष पास होना आवष्यक है। इसके साथ ही साथ आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।