logo

एक दिन पहले मनाया 93 वां जन्मदिन, आज मोतीलाल वोरा ने हमेशा के लिए बंद कर ली आंख

3499news.jpg
द फॉलोअप टीम रांची
हल्की बरसात में कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छाता पकड़ रखा है। जिसके नीचे उनके अलावा पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा थे। यह तस्वीर रविवार दिन भर सोशल साइट पर बहुत वायरल रही। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने भी इस फोटो को पोस्ट करते हुए फेस बुक पर मोतीलाल वोरा का उनके 93 वें जन्मीदिन पर मुबारकबाद दी थी। तब किसी ने नहीं सोचा था, वो आज उनका अंतिम जन्मदिन मना रहे हैं। दूसरे दिन उनका मातम मनाना होगा। हालांकि हार्ट में तकलीफ होने के सबब दो दिनों से वो दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। इससे पहले कोरोना संक्रमण के कारण उनका इलाज एम्स में हुआ था, और ठीक हो गए थे।

हम उन्हें बहुत मिस करेंगे: राहुल गांधी
उनके निधन पर कांग्रेस के तमाम नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त  की है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे। हम उन्हें बहुत मिस करेंगे। उनके परिवार और दोस्तों को मेरा प्यार और संवेदनाएं।"

दो बार रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, एक बार यूपी के गवर्नर
मोतीलाल वोरा को गांधी परिवार के सबसे भरोसेमंद नेताओं में से एक माना जाता था। जिन्होंने साल 2000 से  2018 तक कोषाध्यक्ष रह कर कांग्रेस पार्टी की सेवा की। 13 फरवरी 1985 में पहली बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। दोबारा1988 में सीएम बने। वहीं 26 मई 1993 से 3 मई 1996 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।

ये भी पढ़ें......

समाजवादी पार्टी छोड़ कांग्रेस में आए थे
मोतीलाल वोरा 1970 में समाजवादी पार्टी छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। 1972 में कांग्रेस टिकट पर विधायक बने। 1983 में कैबिनेट मंत्री बने। 1988 में केंद्र के स्वास्थ्य-परिवार कल्याण और नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार संभाला। अप्रैल 1988 में वोरा मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए।  22 मार्च 2020 को एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के बनाए गए थे जो की नेशनल हेराल्ड न्यूजपेपर की संपत्ति विवाद में भी रहे थे ।