logo

कोल विद्रोह के 189 वर्ष हुए पूरे, स्थानीय लोगों ने खूब हर्षोल्लास से मनाया कार्यक्रम

3237news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
महान कोल विद्रोह के 189 वर्ष पूरे होने पर आदिवासी सरना महासभा केंद्रीय कमेटी ने शनिहार को कोल विद्रोह दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन नगड़ा टोली सरना भवन में किया गया। कोल विद्रोह को याद करते हुए लोगों ने अपने पूर्वजों के बलिदान और उनके कर्मों को याद किया। इस दिन को आदिवासी समुदाये के द्वारा कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता है। 

पूर्व मंत्री देवकुमार धान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की आज से ठीक 189 बर्ष पहले हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों, जागीरदारों और शोषक तत्वों से अपनी जमीन, भाषा, संस्कृति व धर्म की रक्षा करने के लिए यह विद्रोह किया था। हम वीर बुधु भगत, रारा मुंडा, गिरधर भगत, कोल भूतनाथ, मथुरा मुंडा, गंगा मनकी, तोपा मुंडा, सुरगा मनकी, नगु पहान समेत उन हजारों वीर सेनानियों को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमारे लिए अपने जान तक की आहुति दी, उनको कभी भी भूला नहीं जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण उरांव ने की। मौके पर बुधवा उरांव, तेतर उरांव, दिनेश उरांव, धरमपाल भगत, विश्राम कुजूर, रजनीश उरांव, भवानी उरांव, गौतम मुंडा, महेंद्र उरांव भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें......