logo

गला दबाकर बेटी की हत्या की, लाश संग आधी रात को शहर में घूमती रही महिला; यहां का है मामला

sucide34.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क

एक निष्ठुर मां ने गला दबाकर अपनी 3 साल की बेटी की जान ले ली औऱ फिर उसकी लाश को लेकर शहर में आधी रात तक घूमती रही। मिली खबर के मुताबिक इस बीच महिला कम से कम 4 किलोमीटर तक पैदल चलती रही। ये मामला महाराष्ट्र के नागपुर में पेश आया है। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम ट्विंकल राउत और आयु 23 साल बताई गयी है। महिला ने पूछताछ में बताया कि मंगलवार की रात उसका पति से झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने गुस्से में आकर 3 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर लाश लेकर घर से निकल गयी। आधी रात को पेट्रोलिंग पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की तो ये मामले सामने आया। महिला के पति का नाम लक्ष्मण राउत बताया गया है, जिसकी आयु 24 साल है।    

क्या बताया महिला ने

पुलिस को दिये बयान में लक्ष्मण राउत ने कहा है कि 2-3 साल पहले दोनों पति-पत्नी रोजगार के सिलसिले में नागपुर आये थे। इन दिनों उनकी आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। इस बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता है। मंगलवार की रात को भी इसी तरह से झगड़ा हो रहा था। इसी बीच बच्ची रोने लगी। इससे महिला को इतना गुस्सा आया कि वो बच्ची के लेकर घर से बाहर निकली और अकेले में उसका गला दबा दिया। इससे बच्ची की जान कुछ ही देर में चली गयी। 

क्या कहा पुलिस ने 

इधर पुलिस ने घटना की तस्दीक करते हुए कहा कि ये लोग 4 साल पहले नागपुर के शहरी इलाके में काम की तलाश में आये थे। दोनों पति-पत्नी उपनगरीय शहर में किराये का कमरा लेकर रहते थे। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि  हत्या के बाद महिला बेटी की लाश के साथ शहर में सड़कों पर घूमती रही। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों एक कागज बनाने वाले कारखाने में काम करते है। वे हिंगना रोड पर कंपनी के परिसर में एक कमरे में रहते थे।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Murdermurdernagpurcrime news