logo

रेलवे ट्रैक पर कट गये महिला के पैर, लोको पायलट ने रिवर्स में दौड़ाई ट्रेन; ऐसे बचाई जान

loko_piolet.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुबंई के बेलापुर स्टेशन से एक हैरान करनी वाली तस्वीर सामने आई है। यहां ट्रेन के इंतजार में खड़ी महिला रेलवे ट्रैक पर गिर गई। महिला का पैर ट्रेन और स्टेशन के बीच से होती हुई पटरी के बीचोंबीच पहुंच गई। इससे यात्रियों और रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। तभी लोको पायलट ने रिवर्स में ट्रेन दौड़ाई। तब जाकर महिला की जान बच पाई। लेकिन महिला के दोनों पैर नहीं बचाए जा सकें।


फिसल गई महिला
मिली जानकारी के अनुसार महिला पनवेल से ठाणे जाते समय बेलापुर सीबीडी रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। तभी महिला महिला का पैर फिसल गया और वह रेलवे ट्रैक पर गिर गई। इसी बीच ट्रेन का पहला महिला कोच उनके पास से गुजर गया। ट्रेन महिला के ऊपर से गुजर गई। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रेन उलटी दौड़ा थी। तब जाकर महिला की जान बचाई जा सकी। फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है। 


अस्पताल में चल रहा इलाज
महिला की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आनन-फानन में घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Tags - MaharastraMaharastra newsRailway station belapuraccident news