logo

क्या हरमू L&T,अरगोड़ा अग्रवाल और करमटोली के निर्माण का काम शिवाल्या को मिलेगा!

क्या हरमू L&T,अरगोड़ा अग्रवाल और करमटोली के निर्माण का काम शिवाल्या को मिलेगा!

जीतेंद्र कुमार

राजधानी रांची में यातायात की समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने फ्लाई ओवर और एलिवेटेड रोड निर्माण का फैसला किया है। इनमें करमटोली से साइंस सिटी, अरगोड़ा चौक और राजभवन स्थित जज कॉलोनी से सहजानंद चौक तक फ्लाई ओवर-एलिवेटेड रोड का निर्माण होना है। State Highway Authority of Jharkhand (SHAJ) ने इन तीनों ही फ्लाई ओवरों के निर्माण का टेंडर निकाल चुका है। टेंडर 24 अगस्त की शाम 3.30 बजे तक जमा करना था। 25 अगस्त की दोपहर 12.30 बजे टेक्निकल बीड खुलना था। खुला भी। लेकिन 12 दिन बीतने के बाद भी टेंडर फाइनल नहीं हो सका है। सरकारी भाषा में इवैल्युएशन का काम चल रहा है। इवैल्युएशन का काम पूरा होते ही टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा। कॉन्ट्रैक्ट अवार्ड कर दिया जाएगा। रांची स्थित SHAJ के अधीक्षण अभियंता सुनील रजक के अनुसार एक सप्ताह में अवार्ड ऑफ कॉन्टैक्ट हो जाएगा। वैसे जानकारी के अनुसार कॉन्टैक्ट अवार्ड हो भी जाएगा, क्योंकि सब कुछ लगभग तय हो चुका है।

तीनों टेंडर, तीन कंपनी और उसमें गजब की समानता

तीनों फ्लाई ओवरों के निर्माण में कुछ गजब की समानता है। करमटोली-साइंस सिटी फ्लाई ओवर के टेंडर में दो ही कंपनियों ने भाग लिया है। दिनेशचंद्र आर अग्रवाल प्राइवेट लिमिटेड और शिवाल्या कंस्ट्रक्शन लिमिटेड। दिनेशचंद्र आर अग्रवाल प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद, गुजरात की कंपनी है। इसने पहले कांटाटोली फ्लाई ओवर का निर्माण करा कर एक्सपीरिएंश हासिल कर चुका है। इसे झारखंड और सरकार की पूरी समझ है। शिवाल्या हरियाणा-दिल्ली की कंपनी है। इस कंपनी ने भी अपने काम करने के लिए जरूरी एक्सपीरिएंश को डेवलप किया है। इस तरह करमटोली-साइंस सिटी फ्लाई ओवर का काम इन्हीं दोनों में से किसी कंपनी को मिलेगा। अब अरगोड़ा चौक पर बहने वाले फ्लाई ओवर-एलिवेटेड रोड के टेंडर पर गौर करें। इस टेंडर में भी इन्हीं दो कंपनियों ने भाग लिया है। इसलिए इन्हीं दोनों कंपनियों में से किसी एक को काम मिलेगा। लेकिन जानकार यह भी स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि करमटोली-साइंस सिटी का काम अग्रवाल को मिला तो अरगोड़ा फ्लाई ओवर का काम शिवाल्या को। क्लियर बंटवारा हो जाएगा। अब तीसरा फ्लाई ओवर राजभवन स्थित जज कॉलोनी से सहजानंद चौक तक बनना है। इसमें एक नयी कंपनी L&T ने टेंडर डाला है। क्योंकि यह फ्लाई ओवर तकनीकी दृष्टि से थोड़ा पेंचिदा है। उपरोक्त दोनों कंपनियां इसमें L&T को सहयोग कर सकती है। इस तरह इस फ्लाई ओवर का काम L&T को मिल सकता है। इस तरह तीनों फ्लाई ओवर का काम तीन कंपनियों के बीच स्पष्ट रूप से बंट सकता है।

करमटोली चौक से साइंस सिटी तक फ्लाईओवर + सर्विस रोड

कुल लंबाई: 3.216 किमी

निर्माण मोड: EPC (Engineering, Procurement & Construction)

अनुमानित लागत: ₹174.60 करोड़

टेंडर जारी करने वाली एजेंसी: State Highway Authority of Jharkhand (SHAJ)

Tender ID: 2026_SHAJ_116116_1

टेंडर रेफरेंस: SHAJ/Procu/CW/Flyo Karamtoli to Science City/2025

EMD: ₹1.75 करोड़

टेंडर फीस: ₹50,000

बिड जमा करने की संशोधित अंतिम तारीख: 24 अगस्त 2026, शाम 3:30 बजे थी

तकनीकी बिड खुलने की तारीख: 25 अगस्त 2026, दोपहर 12:30 बजे थी

काम पूरा करने की अवधि: 730 दिन यानी करीब 2 साल

अरगोड़ा चौक फ्लाईओवर/एलिवेटेड रोड

सरकारी टेंडर के मुताबिक State Highway Authority of Jharkhand (SHAJ) ने अरगोड़ा चौक पर एलिवेटेड रोड/फ्लाईओवर का टेंडर निकाला है। इसका दायरा हरमू की ओर KAV's Restaurant के पास से डिबडीह ब्रिज, Sailors Knot के पास तक, तथा कांठाटोली/चापुटोली और अशोक नगर की ओर लेग, सर्विस रोड समेत है। कुल लंबाई लगभग 3.804 किमी है।

टेंडर वैल्यू: ₹223.14 करोड़

EMD: ₹2.24 करोड़

टेंडर फीस: ₹50,000

काम की अवधि: 730 दिन

टेंडर ID: 2026_SHAJ_116118_1

Tender Ref.: SHAJ/Proc/CW/Elevated and Flyover at Argora Chowk/2025

बिड जमा करने की अंतिम तारीख: 24 अगस्त 2026 थी

तकनीकी बिड खुलने की तारीख: 25 अगस्त 2026 थी

हरमू फ्लाईओवर/एलिवेटेड रोड

अनुमानित लागत ₹326.61 करोड़ है। 

प्रोजेक्ट: सहजानंद चौक के पास से जज कॉलोनी के पास तक 4-लेन एलिवेटेड रोड

टेंडर ID: 2026_SHAJ_115861_1

अनुमानित लागत: ₹326.61 करोड़

EMD: ₹3.27 करोड़

निर्माण अवधि: 730 दिन (लगभग 2 साल)

Defect Liability: 10 साल

Tags - Ranchi Flyover L&T Shivalya Agarwal Harmu Karam-Toli Argora