logo

दहेज में बाइक नहीं मिली तो शादी के 8 दिन बाद ही पत्नी को गला दबाकर मार डाला

sucide28.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

दहेज में बाइक नहीं मिली, तो शादी के 8 दिन बाद ही पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मानवता को शर्मसार करने वाली ये घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पेश आयी है। हालांकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पति का नाम नदीम औऱ मृतका पत्नी का नाम चांदनी बताया गया है। मृतका के पिता जुम्मन अंसारी ने बताया कि 8 दिन पहले ही उन्होंने बेटी का विवाह नदीम से किया था।


क्या बताया मृतका के पिता ने 

पुलिस को दिये बयान में मृतका चांदनी के पिता जुम्मन अंसारी ने बताया कि अपनी हैसियत के मुताबिक उन्होंने शादी में खर्च किया और दहेज भी दिया। लेकिन शादी के दूसरे दिन से ही उनकी बेटी को औऱ दहेज के लिए परेशान किये जाने लगा। कहा, लड़का औऱ उसका परिवार बाईक के लिए दबाव देने लगे। बताया कि दो-तीन पहले ही चांदनी को उसके पति नदीम ने चाकू से भी मारने की कोशिश की थी। लेकिन चांदनी ने मायके वालों को ये बात नहीं बतायी। आरोप लगाया कि नदीम ने इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 


मृतका की बहन ने लगाये ये आरोप 

पुलिस ने इस मामले में मृतका चांदनी की बहन शाइना का बयान भी दर्ज किया है। शाइना ने बताया कि चांदनी की शादी गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एखलाक़ नगर में रहने वाले नदीम के साथ एक सप्ताह 21 अप्रैल को हुई थी। शादी के दूसरे ही दिन से उसकी बहन को छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। घटना के एक दिन पहले रात के समय उसकी चांदनी से काफी देर बात हुई। कहा, दूसरे दिन उसके ससुराल वालों ने हमलोगों को बुलाया। हमलोगों के पहुंचने तक चांदनी की जान जा चुकी थी। 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Murdermurder of wifeUnnao murder casecrime news