logo

पत्नी के फोन में गाना सुनना पति को पड़ा महंगा, कैंची से आंख फोड़ी 

aankh.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मोबाइल को लेकर पति और पत्नी के बीच हुए विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी ने पति को कैंची मार दी। घायल अवस्था में पति बड़ौत कोतवाली पहुंचा और पत्नी की शिकायत की। तब तक पत्नी मायके फरार हो गई। पुलिस ने बड़ौत कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान पत्नी के हाथ मे कैंची आ गयी, पत्नी ने कैंची पति अंकित पर दे मारी। कैंची अंकित की आंख के ऊपरी हिस्से पर लगी। अंकित का चेहरा खून से लहूलुहान हो गया। अंकित को खून से लहूलुहान देखकर उसकी पत्नी घबरा गई, और अपने मायके चली गई। अंकित बड़ौत कोतवाली पहुंचा और अपनी पत्नी पर हमले का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई। 


पत्नी के मोबाइल में यूट्यूब देख रहा था
मामला बुधवार देर शाम का है। बड़ौत नगर की आवास विकास कालोनी में रहने वाला अंकित अपनी पत्नी के मोबाइल पर यूट्यूब पर गाना सुन रहा था जिसे देख उसकी पत्नी भड़क गई. और अपना मोबाइल मांगने लगी. इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा होने शुरू हो गया. फोन नहीं देने पर नाराज पत्नी ने आव देखा न ताव और अपने पति की आंखों पर कैंची घोंप दी. जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया. 
दोनों के बीच चल रहा है 2 साल से विवाद
अंकित की शादी तीन वर्ष पहले रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव में हुई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों पति पत्नी के बीच दो साल से विवाद चल रहा है। आए दिन दोनों के बीच झगड़े हो रहे थे।