logo

पत्नी ने पति से मांगा बॉयफ्रेंड के साथ रहने का खर्च, पूछने पर दी ये दलील 

wife04.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

एक पत्नी ने पति से बॉयफ्रेंड के साथ रहने का खर्च मांगा है। इसके लिए पत्नी ने बकायदा परिवार परामर्श केंद्र के अधिकारियों को आवदेन दिया है। मामला यूपी के आगरा का है। महिला ने कहा है कि उसका पति काम के सिलसिले में ज्यादातर समय बाहर रहता है। वो उसे समय नहीं दे पाता है। ऐसा लंबे समय से हो रहा है। इस बीच उसका प्रेम प्रसंग एक अन्य युवक के साथ हो गया है। अब वो उसी के साथ रहना चाहती है। महिला ने कहा है कि पति से उसकी 2 बेटियां हैं। वो दोनों बेटियों को अपने साथ रखेगी। इसीलिए पति को उसके रहने का खर्च उसे यानी पत्नी को देना होगा। 

बॉयफ्रेंड भी विवाहित है

परिवार परामर्श केंद्र में इस मामले के आने से अधिकारी और मामले निबटाने वाले जिम्मेदार लोग परेशान हैं। महिला ने कहा है कि उसका बॉयफ्रेंड भी विवाहित है। उसके भी बच्चे और परिवार है। इस कारण वो महिला यानी अपनी प्रेमिका का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है। चूंकि महिला के साथ रहने वाली दोनों बेटियां उसके प्रेमी की नहीं हैं, इसलिए इनका खर्च उसके पति को को देना चाहिये। महिला ने बताया है कि उसकी शादी को 10 साल हो गये हैं। शादी के बाद से ही वो अकेलापन महसूस करती रही है। 


क्या कहा पति ने 
इधर, पति ने महिला को किसी तरह का खर्च या राशि देने से इनकार कर दिया है। पति का कहना है कि उसने हमेशा से पत्नी का साथ देने का कोशिश की है। वो कब अन्य युवक के संपर्क में आ गयी, इस बात की जानकारी उसे नहीं है। कहा बॉयफ्रेंड के साथ रहने का फैसला पत्नी ने खुद किया है तो वो उसके खर्च के लिए जिम्मेदार नहीं है। खबर लिखे जाने तक परामर्श केंद्र इस मामले को निबटाने में लगा हुआ है।  


 

Tags - Boyfriendwife expenses Dispute