द फॉलोअप डेस्क
मालदीव (Maldives) के सत्तारूढ़ पार्ट के नेता जाहिद रमीज ने पीएम नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप (Lakshadweep) के मनमोहन तस्वीरें पोस्ट करने के बाद विवादित ट्विट किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर Boycott Maldives अभियान शुरू हो गया है। इसका सीधा असर मालदीव के टूरिज्म पर पड़ा है। दरअसल कुछ दिनों पहले पीएम मोदी लक्षद्वीप के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने लक्षद्वीप की आकर्षक तस्वीरों सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद से गूगल पर लक्षद्वीप सर्च टॉप आ गया था। लोग अपनी छुट्टियां बिताने के लिए लक्षद्वीप का रुख करने लगे। इसी बीच मालदीप के नेता ने ट्विट कर लिखा कि लक्षद्वीप मालदीव की बराबरी नहीं कर सकता। इसके बाद से रमीज भारतीय नागरिकों के निशाने पर हैं। बता दें कि रमीज सत्तारूढ़ प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव में मंत्री भी हैं।

इस तरह लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया
एक भारतीय नागरिक ने पीएम मोदी की लक्षद्वीप की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, ये बहुद ही सुंदर कदम है। इससे लक्षद्वीप के टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। यूजर ने आगे लिखा, यह मालदीप सरकार के लिए भी एक बड़ा झटका है। मालदीव की चीन समर्थित सरकार को इससे सीख लेनी चाहिये। लक्षद्वीप आने वाले दिनों के लिए भारतीयों के लिए बड़ा टूरज्मि सेंटर बनेगा, इसमें संदेह नहीं। इस ट्वीट के जवाब में रमीज ने लिखा, "यह कदम बहुत अच्छा है। हालांकि हमसे कंपटीशन करने का विचार भ्रामक है। वे (भारतीय लोग) हमारे द्वारा दी जाने वाली सेवा कैसे दे सकते हैं? वे इतने साफ कैसे हो सकते हैं? कमरों में आने वाली स्थायी गंध सबसे बड़ी गिरावट होगी।"

क्या ट्वीट किया है पीएम मोदी ने
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने लक्षद्वीप दौरे की मनमोहन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि लक्षद्वीप भला ही छोटा राज्य है, लेकिन यहां के निवासियों का दिल बहुत बड़ा है। इनके हृदय में समुद्र जैसी गहरायी है। पीएम मोदी ने ट्विट कर लिखा है, "जो लोग अपने अंदर के रोमांच को महसूस करना चाहते हैं, उनकी सूची में लक्षद्वीप जरूर होना चाहिए। मेरे प्रवास के दौरान मैंने इसे महसूस किया। यह एक बेहद ही रोमांचक अनुभव था।"
