logo

West Bengal : सियालदाह के ESI अस्पताल में आग लगने से हुआ बड़ा हादसा, 1 मरीज की मौत

KOLKATA_ESI.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक बड़े हादसा की जानकारी सामने आ रही है। यहां सियालदाह के ESI अस्पताल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इसकी जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। लेकिन आग लगने के कारण दम घुटने से एक कैंसर मरीज की मौत हो गई। मृत मरीज का नाम उत्तम वर्द्धन है। इस दौरान कई मरीजों को बचाव के लिए मानिकतल्ला अस्पताल में ट्रांसफर किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।

अस्पताल में भरा धुआं
अबतक आग लगने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार 18 अक्टूबर की सुबह अचानक ESI अस्पताल के दूसरे मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। इसकी सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण पूरे अस्पताल में धुआं भर गया था। इससे कई मरीजों का दम घुटने लगा और 1 मरीज की मौत भी हो गई।

घटनास्थल पर पहुंचे मंत्री सुजीत बोस
पश्चिम बंगाल के मंत्री सुजीत बोस आग लगने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दमकल कर्मियों की तारीफ की, कहा-अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने शानदार काम किया है। इस कारण आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। इस मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर कई मरीजों को तत्काल मानिकतल्ला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, इस दौरान कई लोगों को अस्पताल के भीतर ही सुरक्षित स्थानों पर रखा गया।
 

Tags - West Bengal Major accident fire ESI Hospital Sealdah 1 patient died National News