logo

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

bose1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक एक ईमेल के जरिए राज्यपाल को यह धमकी दी गई है। लोकभवन के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि गुरुवार की रात राज्यपाल को जान से मारने की धमकी वाला ई-मेल मिला। जिसके बाद लोकभवन और राज्यपाल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस ई-मेल में उनको 'बम से उड़ाने' की धमकी दी गई है। 
वहीं राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि इसकी जानकारी गृह मंत्री अमित शाह को दे दी गई है। वहीं लोकभवन में सीआरपीएफ और पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि मिली धमकी के बाद, राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात सीनियर सुरक्षा अधिकारियों की आधी रात को एक बैठक बुलाई गई ताकि सुरक्षा इंतजाम को मजबूत किया जा सके।
आपको मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब राज्यपाल को इस तरह की धमकियां दी गई हैं। पहले भी धमकी भरे मैसेज मिले चुके हैं। हालांकि धमकी भरे मैसेज की जांच की जा रही है। उनकी सुरक्षा की बात करें तो राज्यपाल सीवी आनंद बोस को वर्तमान समय में जेड-प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। अब उनकी सुरक्षा के लिए लगभग 60-70 केंद्रीय पुलिस कर्मी तैनात हैं।
 

Tags - west bangal news west bangal khabar west bangal update governor news west bangal governor news