logo

भारी बारिश के कारण दीवार गिरी, सात लोगों की मौत

dead_body34.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हैदराबाद में मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली। मंगलवार 7 मई को मौसम ने अचानक करवट ली और यहां झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से जहां मौसम सुहाना हुआ वहीं, लोगों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। मंगलवार शाम भारी बारिश के कारण एक अंडर कंस्ट्रक्शन अपार्टमेंट की दीवार गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें एक चार साल का बच्चा भी था। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मरने वाले सभी लोग ओडिशा और छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर थे। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर सभी लोगों के शव निकाले गए।

पुलिस और अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य किया

गौरतलब है कि हैदराबाद में मंगलवार को भारी बारिश के चलते बाचुपल्ली इलाके की रेणुका एलम्मा कॉलोनी में दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। हादसा होते ही पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस और अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अभी तक जो खबर मिली है कि देर रात से जारी बचाव कार्य बुधवार सुबह तक जारी है।

इन लोगों की गई जान

बचावकर्मियों ने बताया कि मलबे से सात शव बरामद किये गये हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के गांधी अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मृतकों की पहचान ओडिशा और छत्तीसगढ़ के निवासियों के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में तिरूपति राव मज्जी (20), शंकर (22), राजू (25), खुशी, राम यादव (34), गीता (32) और हिमांशु (14) शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
 

Tags - hyderabadhyderabad newsWall collapsed in hyderabad