logo

मणिपुर में फिर हिंसा, कूकी उग्रवादियों का CRPF कैंप पर हमला, 2 जवानों के शहीद होने की खबर 

MANIPUR.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़कने की खबर मिली है। यहां कूकी उग्रवादियों ने सीआरपीएफ कैंप पर कल शुक्रवार देर रात हमला किया है। इस हमले में 2 जवानों के मारे जाने की खबर है। साथी ही कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है। मणिपुर पुलिस ने जानकारी दी है कि नारानसेना में इंडियन रिजर्व बटालियन पर कुकी उग्रवादियों ने पहाड़ियों के ऊपर से हमला किया। हमला रात एक बजे के लगभग हुआ है। हमले में 2 जवानों की मौत मौके पर ही हो गयी है। हालांकि उसके बाद जवानों की जवाबी कार्रवाई में उग्रवादी भाग खड़े हुए। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।  

कई बम गिराये गये 

पुलिस ने बताया है कि हमले के दौरान सीआरपीएफ कैंप पर बम के कई गोले गिराए गए। इसमें ड्यूटी पर तैनात दो जवान मारे गये। मारे गए जवानों में एक सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर एन. सरकार और कॉन्स्टेबल अरूप सैनी शामिल हैं। वहीं, हमले में घायल हुए लोगों में इंस्पेक्टर जादव दास और कांस्टेबल अफताब दास के नाम  बताये गये हैं। मिली खबर के मुताबिक चली गोलियों के छर्रे उनके शऱीर में मिले हैं। उनको अस्पताल में एडमिट किया गया है। 

पिछले सप्ताह भी हुई थी हिंसा 

बता दें कि 2023 की मई में कुकी उग्रवादियों के हमले में 200 से अधिक लोगों को शिकार बनाया गया था। बड़े पैमाने पर पलायन हुआ, जिससे कई के घऱ उजड़ गये। छोटे-बड़े अनगिनत हमलों के बीच कुछ बड़े हमले भी हुए थे। एक हमले में मणिपुर के कांगन पोकपी में जातीय हिंसा भड़क उठी थी। वहीं, पिछले सप्ताह कांगोपोकपी में भी कुकी उग्रवादियों ने नेशनल हाईवे 2 पर हमला कर हाईवे के एक बड़े हिस्से को तोड़ दिया था। 


 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

 

Tags - ManipurVIOLENCECRPFDIED