logo

3 वाहन एक-दूसरे से टकराते हुए 40 फीट गहरी खाई में गिरे, 4 की मौत; 3 घायल, यहां हुआ हादसा

ALWAR.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

3 वाहन एक-दूसरे से टकराते हुए 40 फीट गहरी खाई में जा गिरे। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गयी और 3 घायल हो गये हैं। हादसा राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड रोड पर जिंदोली सुरंग के पास हुआ है। मिली खबर में बताया गया है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को लेकर एक बोलेरो कहीं जा रहा था। बहरोड रोड पर सीमेंट से भरा 22 पहिया वाला एक ट्रेलर बोलेरो से टकरा गया। ट्रेलर बेलोरो पर चढ गया। इसी समय बोलेरो के पीछे दो बाइक भी आ गये। ये तीनों वाहन एक दूसरे से टकरा गये औऱ पास की 40 फीट गहरी खाई में जा गिरे। इससे मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में तीन के नाम रविंद्र शर्मा, नटवर शर्मा और सुरेंद्र कुमार अरोड़ा हैं। 

खाई से लोगों को निकालने में 3 घंटे लगे  

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि 22 पहिया वाला ट्रेलर सीमेंट लेकर जा रहा था। अचानक से सामने बिजली विभाग का बोलेरो का आ गया। ब्रेक लगाने के दौरान ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया और वो बोलेरो पर चढ गया। इससे बोलेरो के पीछे चल रहे दो बाइक बोलेरो के अंदर घुस गये। वाहनों की गति इतनी अधिक थी कि वे देखते ही देखते 40 फीट गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में बोलेरो के चालक बाबूलाल और इसमें सवार तीन तकनीशियन की मौत मौके पर ही गयी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी। अधिकारियों को जाम समाप्त कराने में घंटों लग गये।

 

पुलिस ने ये कहा 

घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा बहरोड रोड पर जिंदोली सुरंग के पास हुआ है। जिस स्थान पर वाहनों की टक्कर हुई, उसके पास तीखे मोड़ हैं। हादसे का एक काऱण ये भी है। बकौल पुलिस बोलेरो पर बिजली विभाग के पांच कर्मी सवार थे। इनमें से चार की मौत हो गयी। वहीं, बाइक सवार दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। कहा कि खाई से मृतकों और घायलों को निकालने में 3 घंटे लग गये।