logo

रांची से हावड़ा के बीच बहुत जल्द दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची सांसद संजय सेठ को रेल मंत्री ने दिलाया भरोसा  

VANDE_TRAIN.jpg

रांची 

रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात बहुत जल्द रांची को मिलने वाली है। रेलवे के द्वारा इसकी तैयारी भी पूरी की जा रही है। उक्त आशय की जानकारी सांसद संजय सेठ को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज मुलाकात के दौरान दी। संसद के विशेष सत्र के दौरान सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आज मुलाकात की। केंद्रीय रेल मंत्री ने सेठ को बताया कि रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात बहुत जल्द रांची को दी जाएगी। मुलाकात के क्रम में सांसद सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री से आग्रह किया कि रांची आकर यहां पर चल रही रेल परियोजनाओं की एक समीक्षा बैठक की जाये। ताकि यहां रेलवे के कार्यों को और भी गति प्रदान हो सके। इस पर संसद को केंद्रीय रेल मंत्री ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द वह रांची आने की योजना बना रहे हैं। सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री से मैक्लुस्कीगंज, मुरी और टाटीसिलवे में कोरोना काल से पहले चल रहे ट्रेनों के पुनः ठहराव का भी आग्रह किया। कहा कि चुटिया में ओवरब्रिज निर्माण के मामले में भी सकारात्मक पहल किए जाने का आश्वासन केंद्रीय रेल मंत्री ने दिया है। 

इसे भी पढ़ें- रांची सिविल कोर्ट : वकील ने पांच वकीलों पर लगाया मारपीट का आरोप, मुकदम दर्ज