द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रेदश के बलिया में एक युवक अपने परिवार और पत्नी से इस कद्र तंग आ गया कि वो जान देने के लिए 120 ऊंचें मोबाइल टावर पर चढ गया। टावर पर से उसने अपने परिवार और पत्नी की कारगुजारियों को लोगों को बताने के लिए वीडियो शूट किया और पर्चियां फेंकी। यही नहीं युवक ने पुलिस पर भी मामले में सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। मिली खबरों में बताया गया है कि फेंकी पर्चियों में उसने परिवार की तस्वीरें छपवाई थीं। साथ ही उन पर 'परिवार के बड़े बेटे का दर्द' शीर्षक लिखा था।
.jpeg)
ये है पूरा मामला
युवक का कहना है कि उसने कई साल की कड़ी मेहनत के बाद कमाए 30 से 35 लाख रुपये अपने परिवार को दिए। लेकिन इसके बदले में उसे परेशानी और तनाव ही मिला। युव के अनुसार, विवाह के चार महीने के बाद ही उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई। ये मामला मामला बांसडीह थाना क्षेत्र का बताया गया है। हालांकि युवक के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी वहां पहुंच गये युवक को किसी तरह समझा-बुझाकर टावर से नीचे उतार लिया गया। युवक की लिखित शिकायत पर पुलिस ने माता-पिता और दो भाइयों के खिलाफ मारपीट के प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गुजरात में काम करता है युवक
बांसडीह के रहने वाले इस युवक का नाम धनजी वर्मा (29) है। धनजी गुजरात में कांट्रैक्ट पर स्टील बाल बनाकर सप्लाई करने का रोजगार करता था। 12 जून 2023 को उसका विवाह सविता देवी के साथ हुआ। लेकिन शादी के कुछ महीनों के बाद ही पति-पत्नी में अनबन होने लगा औऱ दोनों अलग-अलग रहने लगे। इसके बाद धनजी काम करने गुजरात नहीं गया। वो अपने ही इलाके में रोजगार करना चाहता था, लेकिन घरवालों ने उसके कमाये और जमा किये हुए पैसे नहीं दिये, युवक ने पुलिस को अपने बयान में ये कहा है।
आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह पास के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़कर वह ऊपर से पर्चियां फेंकने लगा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोग उसे समझाने लगे लेकिन वह नहीं माना। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।
