उत्तर प्रदेश
सैफई की रहने वाली और अमेजन कंपनी की एक मल्टीनेशनल एम्प्लॉई युवती झारखंड के पलामू जिले में कथित तौर पर 'लव जिहाद' और धोखाधड़ी का शिकार हुई है। इंस्टाग्राम से शुरू हुई एक दोस्ती ने युवती की जिंदगी इस कदर तबाह कर दी कि आज वह अपने ही घर से बेदखल होकर पुलिस थाने में शरण लेने को मजबूर है। आरोप है कि पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कररिया गांव के रहने वाले इस्तयाक अंसारी ने खुद को 'राजा' नाम का राजपूत युवक बताकर युवती से दोस्ती की, शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक उसका शारीरिक, मानसिक व आर्थिक शोषण किया। .jpeg)
सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती और पहचान छिपाने का आरोप
दरअसल, मामला यूपी के सैफई पूर्व मुख्यमंत्री का गृह नगर की रहने वाली एक युवती, जो मल्टीनेशनल कंपनी अमेज़न में कार्यरत है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कररिया गांव निवासी एक युवक के संपर्क में आई। आरोप है कि युवक का घरेलू नाम 'राजा' है और उसने खुद को राजपूत हिंदू बताकर युवती से दोस्ती बढ़ाई थी। दो साल तक सोशल मीडिया पर संपर्क में रहने के दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी, लेकिन बाद में पता चला कि युवक दूसरे समुदाय से है और उसका असली नाम इस्तयाक अंसारी उर्फ राजा है।
इमोशनल ब्लैकमेल, शारीरिक शोषण और वीडियो बनाने का आरोप
पीड़ित युवती का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया। इस दौरान युवक ने उसकी मांग भी भरी थी। युवती का यह भी आरोप है कि युवक ने उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें बना ली थीं, जिनके आधार पर वह उसे लगातार इमोशनल ब्लैकमेल कर रहा था। युवती के अनुसार, युवक ने उससे यह तक कहा कि वह हिंदू लड़कियों को इस्तेमाल कर उनके हाल पर छोड़ देता है।
पारिवारिक सामाजिक बहिष्कार और युवती की बेबसी
युवती यूपी के एक प्रतिष्ठित ठाकुर परिवार से संबंध रखती है और अमेज़न में अच्छी सैलरी पर काम कर रही थी। जब उसके परिवार को यह जानकारी मिली कि उनकी बेटी दूसरे समुदाय के लड़के के साथ है, तो सामाजिक सीमाओं के उल्लंघन का हवाला देते हुए पिता ने उसके घर आने पर पाबंदी लगा दी। इस घटनाक्रम से आहत और मानसिक रूप से परेशान युवती अब अपने घर भी वापस नहीं जाना चाहती है।
युवक के गांव पहुंचने पर विवाद और मारपीट का आरोप
अपने आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें वापस मांगने तथा इस जाल से पीछा छुड़ाने के लिए युवती दूसरी बार यानि इससे पहले 5 जून को भी आई थी। गुरुवार की शाम को युवक के गांव कररिया पहुंची। युवती का आरोप है कि वहां पहुंचने पर उसे रात भर घर के बाहर भूखा-प्यासा रखा गया। आरोप के मुताबिक, राजा और उसके परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल व लैपटॉप भी छीन लिया। शुक्रवार की सुबह युवती कररिया गांव से करीब 6 किलोमीटर पैदल चलकर मोहम्मदगंज थाना पहुंची और पुलिस से शरण मांगी। युवती ने उत्तर प्रदेश पुलिस की त्वरित कार्रवाई का उदाहरण देते हुए पलामू पुलिस पर भी पूरा भरोसा जताया है। उसने मांग की है कि उसे न्याय मिले, आरोपी को सख्त सजा हो और इस तरह के मामलों में शामिल तत्वों को कड़ा सबक मिले।
आरोपी परिवार ने 5 लाख रुपये मांगने का आरोप
दूसरी ओर, आरोपी युवक इस्तयाक अंसारी की मां हलीमा ने युवती के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उनके पति सरफराज अंसारी बाहर कमाते हैं। युवती ने उनके घर आकर हंगामा किया और मामले को रफा-दफा करने के एवज में 5 लाख रुपये की मांग की। युवक की मां का आरोप है कि युवती ने उनके बेटे को प्रेमजाल में फंसाया है और अब शादी के बदले पैसों के लिए पूरे परिवार को प्रताड़ित कर रही है।इस पूरे मामले पर मोहम्मदगंज के थाना प्रभारी नारायण सोरेन ने बताया कि पीड़ित युवती वर्तमान में थाने में सुरक्षित है। प्राथमिक दृष्टि से यह मामला इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुए प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। मुहर्रम त्योहार को लेकर कानून-व्यवस्था की ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण उन्होंने कहा कि युवती से लिखित आवेदन प्राप्त कर मामले की गहन जांच की जाएगी और जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।