logo

पश्चिम बंगाल में TMC नेता रज्जाक खान की गोली मारकर हत्या

TMC4.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा सामने आई है। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ इलाके में गुरुवार रात टीएमसी के नेता रज्जाक खान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। रज्जाक खान टीएमसी विधायक शौकत मोल्ला की करीबी माने जाते थे। यह वारदात चलताबेरिया इलाके में रात करीब 9:45 बजे हुई, जब रज्जाक खान अपने घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर पास से गोली चलाई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

टीएमसी विधायक शौकत मोल्ला ने इस हत्या के लिए ISF को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक साजिश है, जिसके पीछे बंगाल में अशांति फैलाने की कोशिश है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर दी है। डॉग स्क्वाड की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। 

Tags - West Bengal News West Bengal Hindi News West Bengal Latest News TMC Leader Razzaq Khan