logo

टीएमसी संकट : विधायकों की बगावत के बीच पार्टी के 10 सांसदों की BJP के भूपेंद्र यादव से मुलाकात, सीएम शुभेंदू अधिकारी भी मौजूद 

tmc008.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
ममता बनर्जी के लिए एक और बड़ा संकट सामने आ गया है, खबरों के मुताबिक विधायकों की बगावत के बीच TMC के 10 सांसदों की BJP के भूपेंद्र यादव से मुलाकात हुई है औऱ इसमें  सीएम शुभेंदू अधिकारी भी मौजूद हैं। वहीं, TMC प्रमुख ममता बनर्जी नई दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल हो रही हैं। खबरों के मुताबिक, पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद, पूर्व TMC सांसद सुखेंदु शेखर रॉय TMC सांसदों के साथ केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर पहुंचे। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक में पश्चिम बंगाल के नेता शुवेंदू अधिकारी भी मौजूद हैं।  बैठक में शामिल होने वालों में TMC के लोकसभा सांसद प्रसून बनर्जी भी हैं, जो पार्टी के संसदीय खेमे में संभावित बड़ी फूट का संकेत है।

ये सांसद रहे बैठक में शामिल 

खबरों के मुताबिक, बैठक में मौजूद लोगों में बर्धमान पूर्व की सांसद शर्मिला सरकार, हावड़ा के सांसद प्रसून बनर्जी, कूचबिहार के सांसद जगदीश चंद्र बसुनिया, बांकुरा के सांसद अरूप चक्रवर्ती, झारग्राम के सांसद कालीपदा सोरेन और बोलपुर के सांसद असित मल सहित 10 सांसद शामिल हैं। एक सूत्र ने यह भी दावा किया कि मथुरापुर के सांसद बापी हलदर भी बैठक में शामिल हुए थे।

टीएमसी के बागी सांसद 
1. शताब्दी रॉय
2. काकोली घोष
3. अबू ताहिर
4. खलीलुर रहमान
5. असित मल
6. अरूप चक्रवर्ती
7. कालीपद सोरेन
8. जगदीश बसुनिया
9. प्रसून बनर्जी
10. शर्मिला सरकार


 

Tags - TMC Crisis BJP Bhupender Yadav Suvendu Adhikari West Bengal Politics