logo

शादी की फरियाद लेकर डीसी के पास पहुंचा ये शख्स, कहा- किसान होने के कारण कोई नहीं दे रहा बेटी 

कदजजोत.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
कर्नाटक के कोप्पल में किसानों का दुख भी अजीब है। यहां किसानों से शादी करने को कोई तैयार ही नहीं हो रहा है। धीरे-धीरे अब यह सामाजिक समस्या बनती जा रही है। ऐसे में लड़की की तलाश करते-करते थक चुके कर्नाटक के कोप्पल जिले के एक युवा किसान ने अब डीसी के पास गुहार लगाने पहुंच गया। दरअसल कनकगिरी में बुधवार को कोप्पल जिला कलेक्टर नलीन अतुल ने जन सुनवाई का कार्यक्रम रखा था। 


डीसी के कार्यक्रम में कनकगिरी कस्बे के 30 वर्षीय संगप्पा शिरहट्टी नामक व्यक्ति ने डीसी के समक्ष गुहार लगाई कि उसकी शादी नहीं हो रही है,'क्योंकि वह किसान है। लड़कियां उससे शादी के लिए तैयार नहीं हो रही हैं। खेती-किसानी करने वाले हम जैसे लड़कों को युवती नहीं मिल रही है। अगर युवती मिल भी जाए तो भी लड़कियों के माता-पिता मेरे जैसे लड़के से शादी करने को राजी नहीं होते।' 'हमारे पास छह एकड़ जमीन है। मैं उस पर खेती करके अपना जीवन यापन कर रहा हूं। मैं आत्मनिर्भर जीवन जीने की कोशिश कर रहा हूं। अगर हमें शादी के लिए लड़कियां नहीं मिलीं तो हमारे जैसे हजारों युवा किसान खेती से दूर हो जाएंगे।  मैंने लगभग 10 वर्षों से लड़की की तलाश में बहुत पैसे खर्च किए हैं।' 


क्या कहा कलेक्टर ने
युवक की गुहार सुनकर कलेक्टर, अन्य अधिकारी और दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाए। हालांकि, जिला कलेक्टर ने युवक की अपील स्वीकार कर ली और कहा, 'युवक की ओर से मैं गांव के मुखिया से अनुरोध करता हूं कि वह उसे उपयुक्त दुल्हन खोजने में मदद करें।'

Tags - Karnataka News Marriage Complaint Karnataka Karnataka Koppal Karnataka Latest News