logo

रांची से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट पहुंची वाराणसी, यात्री परेशान; ये है बड़ी वजह

indigo_landing.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची से पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 925 वाराणसी पहुंच गई है। प्लेन में सवार यात्री काफी परेशान है। यात्रियों को खबर लिखे जाने तक आगे का कोई अपडेट नहीं दी गई है। न ही कोई वैकेल्पिक साधन उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस बात की जानकारी राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने दी है। उन्होंने द फॉलोअप से बात करते हुए कहा कि पटना एयरपोर्ट पर आधे घंटे तक प्लेन मंडराती रही लेकिन लैंड नहीं हो सकी। इसके बाद फ्लाइट को वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराया है। 


पटना पहुंची लेकिन लैंड नहीं हो पाई प्लेन

 कैलाश यादव ने आगे कहा कि प्लेन में कुल 180 यात्री सवार हैं। रांची से यह फ्लाइट दोपहर 1: 40 में उड़ान भरी थी। जिसे विमान को दोपहर 2:35 पर पटना पहुंचना था लेकिन फ्लाइट लखनऊ पहुंच गई। कैलाश यादव ने बताया कि प्लेन पटना पहुंची लेकिन लैंड नहीं हो पाई। फिलहाल वो सभी लखनऊ में हैं और फ्लाइट पर ही बैठे हैं। उन्हें प्लेन से उतरने की भी इजाजत नहीं है। यात्री काफी परेशान हैं। कारण पूछने पर कैलाश यादव ने बताया कि बारिश के कारण यह फैसला लिया गया है। 

मानसून पूरी तरह एक्टिव

बता दें कि देशभर में अब मानसून एक्टिव हो गया है। आज पटना समेत राज्य को कई जिलों में बारिश हुई। पटना में करीब 1 घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान 3 फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया है। इंडिगो के अलावा दो एयर इंडिया के फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है।
 

 

Tags - Indigo Indigo Flight 6E 925Kailash Yadav