logo

शख्स ने परिवार के 8 लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला, आठ दिन पहले हुई थी शादी

shadi_kulhari.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक युवक ने अपने परिवार के 8 लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पड़ोसियों पर हमला करना शुरू कर दिया। एक बच्चे पर उसने टांगी से हमला किया,जिससे वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद  उसने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात तो यह है कि 8 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। जिंदगी की नई पारी शुरू करने के 8 दिन के बाद ही उसने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। बता दें कि मरने वालों में उसकी नई नवेली दुल्हन भी शामिल है। आरोपी की पहचान दिनेश गोप के रूप में हुई है।


आरोपी की मानसिक स्थिति खराब थी
इस वारदात के अंजाम देने वाले आरोपी दिनेश के चाचा ने कहा है कि वह मेरे बड़े भाई का बेटा था। एक साल पहले उसकी मानसिक स्थिति अस्थिर हो गई थी। इसके बाद उसका इलाज चला और वह ठीक हो गया था। उसकी स्थिति ठीक होने के बाद 21 में को उसकी शादी हुई थी। लेकिन शादी के बाद उसे फिर मानसिक दिक्कत होने लगी थी। मंगलवार की रात उसके घर के सभी लोग आंगन में सो रहे थे, तभी उसने कुल्हाड़ी से सभी को काट डाला। चाचा ने आगे बताया कि रात में मेरी एक भाभी सोच के लिए उठी थी। उन्होंने तब आरोपी को तांगी के साथ देखा। भाभी ने तांगी छीननी चाही लेकिन दिनेश ने उनके पोते पर अटैक कर दिया। हमले में बच्चा घायल हो गया है। भाभी ने तब अपने बेटे को बुलाया उसके बाद दिनेश वहां से भाग गया।


8 लोगों को उतारा मौत के घाट
खबरों की मानें तो जब घर के सभी लोग सो रहे थे उस वक्त दिनेश ने वारदात को अंजाम दिया था। सबसे पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर एक-एक कर मां, भाई, बहन, भाभी और बच्चों को मार डाला। आरोपी ने 10 साल के ताऊ के लड़के पर भी हमला किया, लेकिन वह जान बचाकर भाग गया और आस-पड़ोस के लोगों को पूरा घटनाक्रम बताया। मरने वालों में मां (55), भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजा (5), दो भतीजी (4 व डेढ़ साल) शामिल है। 

Tags - Madhya pradeshChhindwaracrime newsmurder news