logo

अजब-गजब : दूल्हा नाचता रह गया और दुल्हन ने किसी और को पहना दी वरमाला, बेरंग लौटी बारात

dulha2.jpg

चूरूः
राजस्थान के चूरू जिले में एक दूल्हे को अपने दोस्तों के साथ देर तक डांस करना भारी पड़ गया। दूल्हे की अपने दोस्तों के साथ हुड़दंग देखकर दुल्हन को गुस्सा आ गया। गुस्से  दुल्हन ने बारात को वापस लौटा दिया। इसके बाद दुल्हन ने कहीं और कर ली। लड़के वालों ने पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मामला चुरू जिले के राजगढ़ तहसील के चेलाना गांव का है।


150 की संख्या में पहुंचे थे बाराती 
दरअसल 15 मई को हरियाणा का रहने वाला महावीर जाट बारात लेकर राजगढ़ के चेलाना बास अपनी दुल्हन मंजू को लेने पहुंचा था। बारात 150 से अधिक की संख्या में पहुंचे थे। सभी डीजे पर नाचने लगे। रात 9 बजे के करीब बारात दुल्हन के घर के लिए निकली। शराब नशे में बाराती ऐसे डूबे कि रात 1 बजे तक नाचते रहे। बारात की हुड़दंगई देख कर दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गये। रात को 2 बजे तक जब बारात घर नहीं पहुंची और ना ही विवाह की रस्में हो पाईं।


फेरों का वक्त निकल गया
समय पर किसी भी तरह कि रस्में नहीं हो पाई तो दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए। दुल्हन पक्ष ने जब बारातियों को हुड़दंग बंद करने को कहा तो वह लड़ाई करने लगे। 1:15 का वक्त फेरों का था जो निकल गया। इसके बाद दुल्हन और परिवार ने फैसला किया कि शादी किसी अन्य लड़के से की जाएगी। रात में उसी मंडप में दुल्हन के परिजनों ने दुल्हन की शादी अन्य लड़के से कर दी।