logo

“द फॉलोअप” करा रहा है कॉन्क्लेव, ये हस्तियां होंगी आपके सवालों से रू-ब-रू

THE_FOLLOWUP.jpg

रांची 

“द फॉलोअप” मीडिया संस्थान रांची में एक अक्टूबर को कॉन्क्लेव कराने जा रहा है। कॉन्क्लेव का नाम “द फॉलोअप कॉनक्लेव 2024 : बात झारखंड की” रखा गया है। इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विमर्श होगा। वहीं, कॉन्क्लेव में सीएम हेमंत सोरेन, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, वाम नेता दीपांकर भट्टाचार्य, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मंत्री रामदास सोरेन, बगोदर विधायक बिनोद सिंह, विधायक अनंत ओझा, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, जेबीकेएसएस के जयराम महतो सरीखे नेता शामिल होंगे। ये सभी दिग्गज अपने विचारों से लोगों को अवगत करायेंगे और उनके सवालों से रू-ब-रू होंगे। 

 

द फॉलोअप कॉनक्लेव 2024 का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार तय किया गया है- 

सत्र 1  - सफर झारखंडः कितना पूरा, कितना अधूरा – 12.00 से 12.50 
वक्ता – श्री हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड 

सत्र 2 - आखिर झारखंड क्यों चाहिए – 1.00 से 1.50 
वक्ता – श्री हिमंता बिस्वा सरमा, मुख्यमंत्री, असम 

सत्र 3 – युवा हुंकार, आर या पार – 2.00 से 2.30 
वक्ता – श्री सुदेश महतो, अध्यक्ष, आजसू पार्टी 

सत्र 4 – राजनीति झारखंडियत की या बांग्लादेशी की – 2.35 से 3.00 
वक्ता – श्री अमर कुमार बाउरी, नेता प्रतिपक्ष, झारखंड विधानसभा 
डॉ इरफान अंसारी, मंत्री, झारखंड सरकार 

सत्र 5 – मुहब्बत की दुकान, खरीददार कौन – 3.05 से 3.30 
वक्ता – डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री, झारखंड सरकार 

सत्र 6 – सोना झारखंड – 3.35 से 4.00 
वक्ता – श्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री, झारखंड सरकार 

सत्र 7 – राजनीति नेक्स्ट जेनरेशन – 4.05 से 5.00 
वक्ता – शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक, मांडर
अनंत ओझा, विधायक, 
कुणाल षाडंगी, पूर्व विधायक, बहरागोड़ा 
जयराम महतो 

सत्र 8 – नारी शक्तिः सिमित या असिमित – 5.05 से 6.00 
वक्ता – कल्पना मुर्मू सोरेन, विधायक, गांडेय 
पूर्णिमा नीरज सिंह, विधायक, झरिया 

सत्र 9 – तबियत झारखंड की कैसी है – 6.05 से 6.50 
वक्ता – श्रीमती दीपिका पांडेय, मंत्री, झारखंड सरकार 
श्री रामदास सोरेन, मंत्री, झारखंड सरकार
श्री बन्ना गुप्ता, मंत्री, झारखंड सरकार 
श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री, झारखंड सरकार 

सत्र 10 – संघर्ष या सत्ता भी – 7.00 से 7.30 
वक्ता – श्री दीपांकर भट्टाचार्य, महासचिव, माले 
श्री विनोद सिंह, विधायक, बगोदर 

सत्र 11 – आ देखें जरा – 7.35 से 8.00 
वक्ता – चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री 

सत्र 12 – परिवर्तन किसके लिए – 8.05 से 9.00 
वक्ता – श्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी झारखंड

कॉन्क्लेव का LIVE आप इस लिंक पर देख सकेंगे- 

https://www.youtube.com/@TheFollowup 

https://www.facebook.com/FollowupJharkhand  

https://x.com/home?lang=en   

https://www.instagram.com/thefollowup.in/  


 

Tags - The Follow Up conclave celebrities The Follow Up breaking newsJharkhand News News Jharkhand