logo

देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पदभार, बोले- कर्तव्यबोध से नई जिम्मेदारी स्वीकारता हूं

prahlad.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें डालकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि आज मैंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पदभार संभाला।  मुझ पर भरोसा जताने और मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं। प्रह्लाद जोशी ने लिखा कि मैं इसे विनम्रता और कर्तव्य बोध के  साथ स्वीकार करता हूं। गौरतलब है कि नीट पेपर लीक को लेकर 36 दिन दिल्ली के जंतर मंतर पर चले विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री को इस्तीफा सौंप दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

 

प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग थी कि धर्मेंद्र प्रधान पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें।  केंद्र सरकार ने नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को मुआवजा देना भी स्वीकार किया है और साथ ही भरोसा दिया है कि प्रदर्शन में शामिल किसी भी छात्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में सुधार का भी वादा है। 
 

Tags - Prahalad JoshiPralhad Joshi Education MinisterDharmendra PradhanIndia