logo

देश ने राहुल गांधी की गारंटी पर भरोसा दिखाया – राजेश ठाकुर  

Rajesh_thakur4.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 
झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जो वादे किये थे, जो गारंटी दी थी, देश ने उस पर भरोसा किया है। ठाकुर ने आगे कहा, .जिस तरह से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना था, उसे एकत्रित कर जो न्याय पत्र दिया था, जो गारंटियां दी थी उसपर लोगों ने भरोसा जताया है। ठाकुर ने आगे कहा, भाजपा भी जादूई आंकड़ा नहीं छू पाई है। वे भी किसी तरह ही सरकार बनाएंगे। बीजेपी खेमे के नेताओं को फोन करना शुरू कर दिया है। हमलोग भी पूरी ताकत के साथ सरकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। 


रामेश्वर उरांव पहुंचे खूंटी 

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 की काउंटिंग अपने आखिरी पड़ाव पर है। कई सीटों पर वोटों की गिनती अंतिम राउंड में है। खूंटी सीट से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी काली चरण मुंडा जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। वहां कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता पटाखें फोड़ रहे हैं। कालीचरण मुंडा 135186 वोट से आगे चल रहे हैं। कालीचरण मुंडा का उत्साह बढ़ाने के लिए मंत्री रामेश्वर उरांव पहुंच गये हैं। भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पीछे चल रहे हैं। वह  बड़े मार्जिन से पीछे हो गये हैं। बता दें पिछली बार भी अर्जुन मुंडा ने काफी कम मार्जिन से जीत दर्ज की थी। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Lok Sabha Election Rajesh ThakurRahul GandhiJharkhand News